जमशेदपुर, मार्च 21 -- उपायुक्त अनन्य मित्तल ने गुरुवार को भू-अर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं के रैयतों का लंबित मुआवजा भुगतान, पंजी और संचिकाओं तथा अन्य संबंधित दस्तावेज का अवलोकन किया तथा पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की जांच की तथा सभी को उपस्थिति दर्ज कराने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिका, सीएनसी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, इंडेक्स रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण रिकॉर्ड संधारण का अवलोकन किया और सरकारी नियमावली के अनुरूप संचिकाओं का संधारण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े रैयतों के लंबित मुआवजा भुगतान की भी समीक्षा की। रैयतों के लंबित मुआवजा भुगतान के लिए प्राप्त राशि तथा भुग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.