हल्द्वानी, मार्च 18 -- भीमताल। भीमताल टीआरसी में मंगलवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने लोनिवि अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें विधायक ने लंबित मार्गों की डीपीआर जल्द बनाने को कहा। विधायक कैड़ा ने बताया कि क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में कई मार्गों का निर्माण कार्य होना है। विभाग की ओर से इन मार्गों की डीपीआर शासन तक नहीं भेजी गई। इसके चलते धनराशि स्वीकृत नहीं हो पाई। इसके चलते लोनिवि से इन मार्गों की ई डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा। साथ ही कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने को कहा। बैठक में अनिल चनौतिया, पंकज जोशी, कमल जोशी, दिनेश सांगुडी, पंकज उप्रेती, योगेश तिवारी, कमलेश रावत समेत अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.