सीतामढ़ी, जनवरी 2 -- सुप्पी। अंचल कार्यालय सुप्पी में राजस्व कर्मचारियों की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी। अध्यक्षता सीओ किशुन दयाल राय ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायतों में चल रहे जमीन का दाखिल खारिज, परिमार्जन, बासगीत पर्चा, जमीन की मापी कार्य अतिक्रमण जमीन का आपसी बंटवारा समेत जमीन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गयी। मौके पर अंचल अधिकारी ने जमीन के दाखिल-खारीज समेत अन्य लंबित कार्यों का निष्पादन 15 जनवरी तक करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधान सहायक दिनेश प्रसाद सिंह, अंचल नाजिर ज्ञानेंद्र कुमार, राजस्व कर्मचारी पवन कुमार, सतिश कुमार, राहुल कुमार,राजू कुमार, रोहित कुमार, अंचल अमीन, राम संजीवन दास उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...