मधुबनी, जनवरी 4 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किया गया ऑन-स्पॉट निराकरण अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार होने के बावजूद बेनीपट्टी अनुमंडल के बिस्फी, बेनीपट्टी व हरलाखी प्रखंड शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा भवन में शिविर लगाया गया। छुट्टी के दिन भी अधिकारियों की सक्रियता से शिक्षकों को बड़ी राहत मिली। रविवार को बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षा भवन पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं। शिक्षा विभाग में लगाए गए इस शिविर की अध्यक्षता डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने की। उनके नेतृत्व में संबंधित अधिकारियों और कर्मियों ने शिक्षकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार...