मऊ, जनवरी 21 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बुधवार को रामपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था, अनुशासन और समग्र कार्यप्रणाली का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने के अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा की। इसमें अपराध रजिस्टर, शिकायत पंजिका, विवेचना से संबंधित अभिलेख एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली, ड्यूटी के प्रति तत्परता और आमजन के साथ उनके व्यवहार का भी मूल्यांकन किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, शिकायतों के समयबद्ध समाधान और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता से शालीन व्यवहार और निष्पक्ष कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.