जहानाबाद, जनवरी 6 -- ठंड को देखते हुए रात्रि गश्ती में लाएं तेजी शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा अरवल निज संवाददाता। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के द्वारा वंशी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निम्नांकित अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव आदि का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया। अभिलेखों का रख-रखाव सही तरीके से पाया गया। एसडीपीओ ने पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने ठंड को देखते हुए रात्रि गश्ती में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। वहीं लंबित कांडों के तेजी से निष्पादन को कहा। निरीक्षण के क्रम में जमानतीय, अजमानतीय वारंट, सम्मन / इश्तिहार / कुर्की पंजी, स्पष्टीकरण पंजी, लोकशिकायत पंजी एवं ग्राम अपराध पंजी का भी अव...