किशनगंज, फरवरी 18 -- टेढ़ागाछ। सोमवार देर रात्रि किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा सीमा से सटे टेढ़ागाछ थाना एवं फतेहपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य थाना स्तर पर विधि-व्यवस्था की स्थिति, लंबित मामलों की प्रगति तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली का आकलन करना था। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना व्यवस्था एवं रात्रि ड्यूटी की उपस्थिति का गहन परीक्षण किया। साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए वारंट एवं कुर्की के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। एसपी संतोष कुमार ने जन शिकायतों के त्वरित निपटारे पर विशेष बल देते हुए कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.