रांची, फरवरी 18 -- खूंटी, संवाददाता। एसपी मनीष टोप्पो के नेतृत्व में बुधवार को एसपी कार्यालय सभागार में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले में घटित अपराधों एवं विभिन्न थानों में दर्ज कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर एसपी ने थानावार कांडों की समीक्षा की एवं लंबित मामलों के जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। मौके पर एसपी मनीष टोप्पो ने आगामी निकाय चुनाव, होली और रमजान पर्व को लेकर शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। चुनाव के मद्द...