सीतामढ़ी, फरवरी 5 -- शिवहर। जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चलाए जा रहे राष्ट्रीय मध्यस्थता 2.0 अभियान को सफल बनाने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ललन कुमार रजक द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही अभियान की रूपरेखा, उद्देश्यों व प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में आम जनो को विस्तार से जानकारी दी। सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय मध्यस्थता 2.0 का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित, सुलभ व कम खर्च में निबटारा कर आमलोगों को न्याय तक शीघ्र पहुंच प्रदान करना है। अभियान के तहत वैवाहिक विवाद, सड़क दुर्घटना, दावा मामले, घरेलू हिंसा एवं चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी मामलों के साथ ही समझौता योग्य आपराधिक मामलों के अलावा उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, संपत्ति विभाजन तथा जमीन बेदखली, भूमि अधिग्रहण समेत अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.