रुडकी, जून 24 -- भगवानपुर प्रभारी उप जिलाधिकारी ने मंगलवार को तहसील के सभी दफ्तरों का निरीक्षण कर कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। साथ ही लंबित कार्यों में तेजी लाने के आदेश भी दिए। प्रभारी उप जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी ने चार्ज संभालते ही क्षेत्र की लंबित शिकायतों व ग्रामीणों की समस्याओं का तेजी से संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। इसके चलते मंगलवार को उपजिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी तहसील के दफ्तरों में अलग-अलग काउंटर पर पहुंचकर संज्ञान लिया। संबंधित कर्मचारियों से लंबित कार्यों की जानकारी जुटाई। लंबित कार्यों को तेजी से हल किए जाने के आदेश भी दिए। इस बीच उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति का भी संज्ञान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.