अररिया, दिसम्बर 17 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि एडीएम अनिल कुमार झा मंगलवार को अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दाखिल खारिज, परिमार्जन, चक एवं आरएस, खतियान, जमाबंदी, भूमि मापी, राजस्व महाअभियान, सरकारी संस्थानों से संबंधित भूमि के मोटेशन, संचिका व कागजों के रख रखाव आदि के बारे में जानकारी लिए और कई आवश्यक निर्देश दिए। एडीएम ने सभी लंबित मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनता की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है, किसी भी प्रकार की लापरवाही ठीक नहीं है। मौके पर सीओ आलोक कुमार, आरओ मुकेश मंडल आदि कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...