सराईकेला, सितम्बर 27 -- सरायकेला, संवाददाता। कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा शुक्रवार को सरायकेला पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्यालय में एसपी मुकेश लुणायत समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में विधि-व्यवस्था समेत लंबित मामलों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, सड़क सुरक्षा एवं दुर्गापुजा के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जानकारी ली। डीआईजी ने जिले में जितने भी लंबित मामले हैं उनका जल्द से जल्द उदभेदन करने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, दुर्गापूजा को लेकर विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती रखने समेत दिशा-निर्देश दिये। सडक सुरक्षा को लेकर लगातार हेलमेट व सीट बेल्ट जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही लोगों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.