लातेहार, दिसम्बर 15 -- चंदवा, प्रतिनिधि। बीआरपी- सीआरपी महासंघ झारखंड प्रदेश के आह्वान पर जिले के सभी बीआरपी व सीआरपी सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। इसकी सूचना शनिवार को जिला महासंघ की ओर से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यालय को पत्र सौंपकर दी गई। आंदोलन के तहत 15 से 20 दिसंबर तक सभी बीआरपी-सीआरपी काला बिल्ला लगाकर काम करते हुए विरोध सप्ताह मनाएंगे, जबकि 22 दिसंबर को झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय, रांची में न्याय सभा सह धरना दिया जाएगा। महासंघ के जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीआरपी- सीआरपी कर्मियों को ईपीएफ नियमावली के तहत सभी लाभ, अनुकंपा पर नियुक्ति, स्वास्थ्य बीमा, सेवानिवृत्ति पर अनुग्रह राशि, अर्जित अवकाश एवं ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए। साथ ह...