बहराइच, अप्रैल 19 -- बहराइच,संवाददाता। जिले भर के विभिन्न बैंकों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारी ने अंचल बैंक कार्यालय पर शनिवार को धरना देकर प्रदर्शन किया। लंबित मांग पूरी करने में हीलाहवाली का आरोप लगाया। कहा कि मृतक आश्रित समेत विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। 24 अप्रैल तक उनकी समस्याओं के निदान को लेकर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो बैंक कर्मी कलमबंद हड़ताल करने को बाध्य हो जाएंगे। इंडियन बैंक इम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले बैंक अधिकारी व कर्मचारी अंचल बैंक कार्यालय पर एकत्र हुए। बैठक के बाद यूनियन ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। प्रदर्शन करते हुए कहा कि लंबे समय से बैंक कर्मियों की मांग को बस्ते में डाल दिया गया है। लालजी जायसवाल ने कहा कि सभी वर्गों में पर्याप्त कर्मियों की तैनाती नहीं हो रही है। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.