मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ के नेतृत्व में मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर धरना दिया गया। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस धरने में भाग लेकर अपनी मांग बुलंद की। वहीं बीएसए को एक ज्ञापन भी सौंपा। धरना प्रदर्शन का संचालन मेहराज खालिद ब्लॉक महामंत्री पुरकाजी व अध्यक्षता राम रतन जिला अध्यक्ष ने की। भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ के बैनर तले धरने में आवाज उठी कि शिक्षको का चयन वेतनमान सितंबर अक्टूबर माह से देय था, जो आज तक भी संबंधित अध्यापकों के खातों में नहीं पहुंचा है। प्रोन्नत वेतनमान के विषय में भी विगत डेढ वर्ष से प्रयासरत रहने के बावजूद भी आज तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। माह सितंबर 2025 के बाद से आज तक रसोई माताओं को उनका मानदेय अप्राप्त है, जिस कारण गरीब...