बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं। सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन की बैठक नलकूप खण्ड-प्रथम के ड्राइंग अनुभाग में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं और सात सूत्रीय मांग-पत्र पर गहन चर्चा की गई। एसोसिएशन के जिला सचिव मो़ जहीर ने बताया कि विभाग में कार्यरत संगणकों की सहायक अभियंता सिविल के पद पर पदोन्नति लंबे समय से रुकी हुई है। कर्मचारियों ने मांग की है कि सेवा नियमावली 2007 में आवश्यक संशोधन कर पदोन्नति की बाधाएं दूर की जाएं। साथ ही, ड्राइंग संवर्ग के लिए अवर अभियंता के पदों पर सीधे पदोन्नति हेतु पृथक कोटा निर्धारित करने और वर्ष 1986 से चली आ रही वेतन विसंगतियों को दूर कर समतुल्य वेतनमान देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन सात सूत्रीय...