काशीपुर, फरवरी 2 -- काशीपुर, संवाददाता। लंबित मांगों और विभागीय अनदेखी से आक्रोशित भोजन माताओं ने सोमवार को प्रगतिशील भोजनमाता यूनियन के बैनर तले राज्यव्यापी हड़ताल के तहत रैली निकाली और एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। भोजनमाता संगठन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए शासन-प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगी। एसडीएम कार्यालय पहुंची भोजन माताओं ने कहा कि वे लंबे समय से जिला और खंड स्तर पर अधिकारियों को पत्र दे रही हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन द्वारा घोषित मानदेय भी अभी तक लागू नहीं किया गया है, जिसके चलते वे भारी आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के दौर से गुजर रही हैं। ज्ञापन में भोजन माताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भोजन बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.