मधुबनी, फरवरी 8 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला मुख्यालय में संपन्न हुई। जिसमें अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 13 सूत्री मांग पत्र को मंजूरी दी गई और सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 फरवरी को अपनी मांगों के समर्थन में जिले के सभी रसोईया जिला समाहरणालय के समक्ष विशाल धरना- प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जिला पदाधिकारी , जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की अपील की जाएगी। यही नहीं, जिला स्तरीय प्रदर्शन के बाद 23 फरवरी को राज्यव्यापी आंदोलन के तहत विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन में मधुबनी से बड़ी संख्या में रसोईया शामिल होंगे। संघ के जिलाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.