गाजीपुर, फरवरी 21 -- गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने तहसील जमानियां के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लम्बित पुरानी पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए यथा शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने लंबित पत्रावलियों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जो फाइलें अभी भी अवशेष है उनमें ससमय दाखिल दफ्तर की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख रखाव से सम्बन्धित जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये। संग्रह कार्यालय और रिकार्ड रुम के निरीक्षण के दौरान लम्बित पत्रावलियों, आनलाइन आरसी, स्टाम्प रजिस्टर, म्यूटेशन, दाखिल खारिज, खसरा, खतौनी, सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर जानकारी ली तथा पत्रावलियो को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान उप जिलाधिकारी जमान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.