रायबरेली, जनवरी 31 -- रायबरेली, संवाददाता। लंबित पड़ी मांगों को लेकर बीते कई दिनों से आशा कर्मियों की चल रही हड़ताल के बीच शुक्रवार को जिला मुख्यालय में इकठ्ठा होकर हुंकार भरी। आयोजित किए गए धरना प्रदर्शन में आशा कर्मियों ने उनकी समस्याओं का तत्काल निदान कराए जाने की मांग की। इसमें वेतन बढ़ोत्तरी के साथ सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की। शुक्रवार को आशा वर्कर्स के बैनर तले विकास भवन परिसर में इकठ्ठा हुई आशा कर्मियों ने अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर हुंकार भरी। आशा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष गीता मिश्रा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार 45/46 वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू कर कर्मचारी का दर्जा दिलाया। इसमें न्यूनतम वेतन, ईपीएफ, ईएसआई और ग्रेच्युटी की सुविधा देने में कोई रुचि नहीं दिखाई। बीते 12 वर्षो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.