सिद्धार्थ, फरवरी 11 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को बांसी तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कोर्ट केस पत्रावली में तीन से पांच वर्ष से अधिक समय से लम्बित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धारा 67 का मौके पर जाकर निस्तारण कराए व कब्जा भी दिलाएं। पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र, पट्टा, आरसी वसूली, ई डब्ल्यू एस प्रमाणपत्र आदि पत्रावली की गहनता से जांच की। साथ ही रिकार्ड रूम, संग्रह कार्यालय, मतदाता पंजीकरण केंद्र, राजस्व निरीक्षक कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, नजारत, आपूर्ति कार्यालय, वसूली रजिस्टर, परवाना रजिस्टर आदि का जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, तहसीलदार पियूष श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव आदि...