गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गुरुवार को महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल कल्याण समिति तथा किशोर न्याय बोर्ड की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। इस दौरान अंतर-विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ करने, नियमित मॉनिटरिंग करने एवं फील्ड स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में जिला स्तर के संबंधित अधिकारी, समिति के सदस्य एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित र...