रांची, नवम्बर 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। आजसू छात्र इकाई द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सोमवार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लंबित छात्रवृत्ति के अविलंब भुगतान की मांग की गई। छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की वर्ष 2024-25 सत्र की छात्रवृत्ति राशि अब तक लंबित है। इस कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राएं अपनी शिक्षा जारी रखने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। आग्रह किया कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए लंबित छात्रवृत्ति राशि का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही भविष्य में छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, ऋतुराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.