सराईकेला, अक्टूबर 14 -- राजनगर, संवाददाता। राजनगर प्रखंड में आयोजित ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की समीक्षा बैठक में बीडीओ मलय कुमार ने कहा कि वर्ष 2025-26 में कुल 581 केसीसी आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजा गये हैं, जिसमें कुल 313 ही स्वीकृत हैं। 268 आवेदन लंबित है और 13 अस्वीकृत हुए हैं। लंबित आवेदन की स्क्रूटनी कर जनसेवक, कृषि पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर अक्तूबर तक स्वीकृत करेंगे। अग्रणी जिला प्रबंधक वरुण ने शाखा प्रबंधकों से कहा कि बिना किसी ठोस कारण के केसीसी आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित अथवा अस्वीकृत नहीं करें। डिफॉल्टर किसान की सूची प्रखंड को भी उपलब्ध करायें, जिससे कि आवेदन बैंकों को भेजने से पूर्व प्रखंड में ही जांच पड़ताल की जा सके। एलडीएम ने बताया कि ई-केवाईसी, वित्तीय समावेशन हेतु अक्तूबर तक तिथि बढाई गई है। उन्होंने सभी शाखा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.