छपरा, दिसम्बर 17 -- एसएसपी ने किया मुफस्सिल थाने का वार्षिक निरीक्षण छपरा, हमारे संवाददाता। मुफस्सिल थाने का वार्षिक निरीक्षण बुधवार को सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने किया l निरीक्षण के दौरान लगभग 125 से अधिक कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि न्याय में देरी जनता के विश्वास को कमजोर करती है। उन्होंने वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई तेज करने, साक्ष्य संकलन में तेजी लाने तथा सभी आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त स्पीडी ट्रायल के लिए उपयुक्त कांडों का चयन करने और दागियों की नियमित जांच करने को भी कहा गयाl वार्षिक निरीक्षण के क्रम में एसएसपी द्वारा मुफस्सिल थाना के सभी अभिलेखों एवं पंजियों की गहन जांच की गई। अभिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.