सहरसा, दिसम्बर 19 -- पतरघट। एसडीपीओ आलोक कुमार ने बुधवार को देर शाम पस्तपार थाना पहुंच कर निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। एसडीपीओ ने थाना प्रांगण की साफ-सफाई का जायजा लेते थाना से संबंधित सभी संचिका का अवलोकन किया। तथा लम्बित कांडो का ससमय निष्पादन करने, नियमित पुलिस गस्ती किये जाने, फरार अभियुक्त एवं कोर्ट वारंटी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, नशेड़ी व अबैध शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया। मौके पर थाना अध्यक्ष विजय कुमार पासवान, पुअनि संतोष कुमार सिंह, पुअनि निर्मल गौड, एएसआई विकास कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...