लखीसराय, जनवरी 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सोमवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में एसी/डीसी बिलों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों में लंबित एसी/डीसी बिलों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन को सुनिश्चित करना था, ताकि वित्तीय अनुशासन बनाए रखा जा सके और शासकीय कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। बैठक के दौरान डीएम ने जिले के सभी विभागों एवं कार्यालयों में लंबित एसी बिलों की विभागवार गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय प्रभारी पदाधिकारियों एवं संबंधित लेखा कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों में लंबित एसी बिलों का समुचित मिलान करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित डीसी बिल अनिवार्य रूप से समर्पित करें। डीएम ने कहा कि वित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.