फतेहपुर, जनवरी 4 -- फतेहपुर। पंचायतों में तैनात सचिवों की एसीपी के 26 और 16 वर्ष पूरे हो चुके है। तृतीय व द्वितीय प्रस्तावित एसीपी निर्धारण के लिए सीडीओं से मांग रखी। इसके अलावा विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। अफसर ने समिति को समस्या हल कराने की बात कहीं है। ग्राम विकास एवं पंचायत अधिकारी संघ ने सीडीओ पवन कुमार मीना से कहा कि 1999-2000 में चयनित ग्राम विकास अधिकारियों की सेवा के 26 और 2007-08 के 16 वर्ष पूरे हो चुके है। तृतीय व द्वितीय एसीपी डीडीओ कार्यालय से लंबित है। यह भी बताया कि डीपीआरओ कार्यालय में 2007-08 में चयनित सचिवों की द्वितीय एसीपी लंबित है। इसके साथ ही बाधित वेतन, रुका भत्ता क्लेम मिलने से संघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने सीडीओ को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही लंबित एसीपी निर्धारण की मांग रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...