किशनगंज, फरवरी 19 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी, किशनगंज के आदेश के आलोक में यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड के लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए आगामी 27 और 28 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ठाकुरगंज में आयोजित विशेष कैंप को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने की। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ए. रहमान, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, हेल्थ मैनेजर, विभिन्न पंचायतों के मुखिया और पंचायत समिति सदस्य सहित जिला बाल संरक्षण इकाई अंतर्गत विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, किशनगंज के कर्मी और प्रखंड स्तरीय कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान बीडीओ अब्दाली ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि विशेष कैंप में अधिक से अधिक दिव्यांगज...