बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- लंबा खींचने वाला है मुख्य पार्षद विवाद की लड़ाई अस्थावां मुख्य पार्षद की कुर्सी को लेकर विनर और रनर के बीच जारी है विवाद बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। अस्थावां नगर परिषद की मुख्य पार्षद का विवाद अभी लंबा खींचने वाला है। मुख्य पार्षद लाडली सिन्हा के खिलाफ शिवबालक यादव ने डबल बेंच में जाने की बात कही है। मुख्य पार्षद के चुनाव में रनर रहे शिवबालक यादव ने बताया कि जरूरत पड़ी तो सारे साक्ष्य के साथ डबल बेंच में जायेंगे। कोर्ट के आदेश का अध्ययन किया जा रहा है। कोर्ट में जायेंगे और अपना पक्ष रखेंगे। लाडली सिन्हा 20 दिसंबर 2022 को मुख्य पार्षद निर्वाचित हुई थीं। उनके नामांकन के दौरान उनपर दो से अधिक संतान होने का आरोप लगाया गया था, जिसे रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज कर दिया था। 30 जनवरी 2023 को मुख्य पार्षद के विरुद्ध राज्य निर्वाचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.