रांची | सत्यदेव यादव, जनवरी 5 -- इनर रिंग रोड की कवायद तेज हो गई है। ग्यारह हिस्से में प्रस्तावित 48.826 किमी लंबी इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने में पथ निर्माण विभाग तेजी से जुट गया है। चार हिस्सा जिसकी कुल लंबाई 19.46 किलोमीटर है। इसे तकनीकी मंजूरी दे दी गई है। अब प्रशासनिक स्वीकृति के लिए योजना प्राधिकृत की बैठक में प्रस्ताव को रखा जाएगा। इनर रिंग रोड 11 हिस्से में आकार लेगा। चार हिस्से पर काम शुरू करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति ली जाएगी। इसके बाद कैबिनेट में प्रस्ताव को रखा जाएगा। इनमें सेक्शन दो, जो झिरगा टोल से चिरौंदी तक 2.97 किमी लंबा होगा और इसके निर्माण में अनुमानित 164.68 रुपये की लागत आंकी गई है। इसे तकनीकी स्वीकृति देने के बाद प्रशासनिक मंजूरी के लिए प्रक्रिया की जा रही है। इस प्रक्रिया में सेक्शन तीन आशीर्वाद बैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.