कौशाम्बी, दिसम्बर 30 -- विकासखंड नेवादा क्षेत्र के रामपुर ग्राम सभा में मंगलवार को मवेशियों में फैलने वाली लम्पी बीमारी से बचाव को लेकर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी सराय अकील डॉ. प्रभात गौतम के नेतृत्व में टीम ने कुल 346 पशुओं को लंपी रोग का टीका लगाया। गोवंशों में लम्बी बीमारी का प्रकोप न फैले इसे लेकर मंगलवार को रामपुर गांव में पशु चिकित्साधिकारी सरायअकिल ने शिविर का आयोजन कराया। शिविर में गोवंशों को लेकर पहुंचे पशुपालकों ने अपने-अपने पशुओं को बीमारी से बचाव का टीका लगाया। इसके अलावा पशुओं में गर्भाधान न धारण करने की समस्या से ग्रसित पशुओं का भी हार्मोनल विधि द्वारा उपचार किया गया। पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, समय पर टीकाकरण एवं बीमारी के लक्षणों के प्रति सतर्क रहने के बारे में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.