रांची, दिसम्बर 29 -- रांची, संवाददाता। लंदन सिटी विंटर कार्निवल और हैंडलूम-हैंडिक्राफ्ट्स एक्सपो में सोमवार को खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। देर शाम तक एक्सपो में बने लंदन सिटी के प्रारूप और लंदन वॉच टावर को देखने के लिए लोगों का हुजूम जुटा रहा। मेले में बनाए गए सेल्फी जोन में रांचीवासी एक अलग अनुभव का आनंद ले रहे हैं। मेले में महिलाओं के लिए विशेष रूप से हैंडलूम और कंज्यूमर हैंडीक्राफ्ट्स की विभिन्न वस्तुएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। एक्सपो में 28 राज्यों के कारीगरों द्वारा 150 स्टॉल लगाए गए हैं। क्राफ्ट्स इंडिया के निदेशक रोहित चौरसिया, विकास जायसवाल और संजीव शुक्ला मौजूद रहे। यहां बनारसी साड़ी, लखनवी चिकन, गुजरात का बंधेज सूट एवं साड़ी, पंजाबी जूती, कश्मीरी शॉल, ड्रेस मटेरियल, खेखरा बेडशीट, ड्राई फ्रूट्स, बंगाल की जामदानी साड़...