सिद्धार्थ, फरवरी 2 -- उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उस्का बाजार निवासी शोध छात्र विनीत शुक्ल लंदन में डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्देशन का काम कर रहे हैं। यह डाक्यूमेंट्री फिल्म नो प्लेस लाइक होम इन सर्च ऑफ ए सेफ हेवेन यूनाइटेड किंगडम के शेफील्ड शहर में बेघर लोगों की ज़िंदगी पर आधारित है। करमा गांव निवासी रिसर्च छात्र विनीत शुक्ल इन दिनों शोध छात्र के रूप में लंदन में कार्य करने के साथ साथ डाक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। विनीत शुक्ला के पिता प्रभात शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि विनीत की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म नो प्लेस लाइक होम इन सर्च ऑफ ए सेफ हेवेन यूनाइटेड किंगडम के शेफील्ड शहर में बेघर लोगों की ज़िंदगी पर आधारित है। यह फिल्म सड़कों पर रहने वाले लोगों की व्यक्तिगत कहानियों के साथ-साथ सहायता संस्थाओं और सरकारी नीतियों की भू...