नवादा, दिसम्बर 17 -- नवादा। हिप्र लंदन की डॉक्टर बताकर एक महिला फ्रॉड ने नवादा के एक युवक से 60 हजार रुपये ठग लिये। घटना 14 नवम्बर की बतायी जाती है। पीड़ित अकबरपुर थाना क्षेत्र के गुरूचक के दीपक कुमार के मुताबिक एक सोशल साइट पर उसकी एक महिला मित्र से दोस्ती हुई। उसने दीपक को इंग्लिश में बताया कि वह लंदन में डॉक्टर है। कुछ दिनों तक इंग्लिश में दोनों के बीच बातचीत हुई। 14 नवम्बर को उसने बताया कि वह हॉस्पिटल के काम से इंडिया आ रही थी और एयरपोर्ट पर फंस गयी है। उसके पास तीन करोड़ का चेक है। उसे क्लीयर कराने में कुछ पैसों की जरूरत है। वह इंडिया में उसके अलावा किसी को नहीं जानती है। वह उससे मिलने आयेगी। इसके बाद दीपक ने उसके बताये अकाउंट पर उसे 45000 और 15000 भेज दिये। इसके बाद उसने चेक क्लीयर कराने के लिए 99 हजार 900 रुपये और मांगे। तब उसे समझ...