रुडकी, फरवरी 23 -- लंढौरा, संवाददाता। सोमवार को ऊर्जा निगम और विलिजेंस की टीम ने जैनपुर झंझेड़ी और बिझौली में 14 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। एसडीओ गुलशन बुलानी का कहना है कि आरोपित लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज कराए जाएंगे। सोमवार को एसडीओ गुलशन बुलानी के नेतृत्व में टीम ने जैनपुर झंझेड़ी में छापामार अभियान चला कर 10 घरों में बिजली चोरी होते पकड़ी है। इसके बाद टीम ने बिझौली में चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...