रुडकी, फरवरी 12 -- लंढौरा में ऊर्जा निगम की टीम ने बकाया वसूली अभियान के तहत गुरुवार को 13 बकायदारों के घरों और दुकानों से बिजली मीटर उतारकर जब्त कर लिए। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बकाया नहीं चुकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। गुरुवार को एसडीओ गुलशन बुलानी के निर्देश पर टीम ने अभियान चलाकर 13 लोगों के घरों और दुकानों से बिजली के मीटर उखाड़ कर जब्त कर जब्त किए है। एसडीओ का कहना है कि बकायेदार के खिलाफ मीटर उखाड़ने का कार्य लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान उपभोगताओं को स्मार्ट मीटर के बारे जानकारी देते हुए स्मार्ट मीटर के फायदे बताए गए। कार्रवाई के दौरान बकायदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम में जेई विनोद कुमार, गौरव पुंडीर, नदीम आलम, गालिब राव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...