रुडकी, फरवरी 6 -- लंढौरा, संवाददाता। शुक्रवार को मंगलौर मार्ग पर घोड़ा बोग्गी और ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर सड़क किनारे बैठी 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुरकाजी निवासी 58 वर्षीय छोटी शुक्रवार को वह पांच साल की बच्ची के साथ लंढौरा में मंगलौर मार्ग पर पीएनबी शाखा के पास सड़क किनारे बैठी थी। बताया गया है कि इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली ने घोड़ा बोग्गी में में साइड मार दी। घोड़ा बोग्गी के पलटने से सड़क किनारे बैठी महिला उसकी चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पांच साल की बच्ची को भी हल्की चोट आई है। घटना को अंजाम देने के बाद टैक्टर टॉली और घोड़ा बोग्गी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गए। दारोगा बलवंत पंवार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलन...