रुडकी, फरवरी 6 -- मंगलौर, संवाददाता। लंढौरा कस्बे में बाहरी व्यक्ति के पुलिस सत्यापन को लेकर विवाद में एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लंढौरा निवासी इरशाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कलिमुल्ला नामक व्यक्ति, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है, पिछले 8 महीनों से लण्ढौरा में बिना पुलिस सत्यापन के रह रहा है। इरशाद ने जब मस्जिद के मुअज्जिन और कलिमुल्ला के सत्यापन के विषय में बात की, तो आरोपी उससे रंजिश रखने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.