देहरादून, अक्टूबर 8 -- रुड़की। रुड़की लक्सर मार्ग पर लंढौरा में दुकानों के सामने बारिश का पानी भरने से लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह पानी अब तक नहीं निकल पाया है, जिससे दुकानदारों और आम राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर अब पानी सड़ने के साथ ही कीचड़ भी हो गया है। परिणामस्वरूप क्षेत्रीय लोगों को बिमारियों का खौफ भी सताने लगा है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने जलनिकासी की प्रयाप्त व्यवस्था करने और कीटनाशक दवाईंयों के छिड़काव की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.