रुडकी, मई 2 -- क्षेत्र में शुक्रवार को तेज बारिश होने से गन्ना कोल्हुओं के परिसर में पानी भर जाने से दो से तीन दिन के लिए कोल्हुओं को बंद करना पड़ा है। लंढौरा में करीब आठ गन्ना कोल्हू चल रहे हैं। इसके अलावा जैनपुर झंझेड़ी, भगवानपुर चंदनपुर में 12 से ज्यादा गन्ना चरखी चल रही है। जौरासी, गाधारोणा, बुक्कनपुर में भी कई कोल्हू चल रहे हैं। शुक्रवार को सुबह तेज बारिश होने से अधिकतर कोल्हुओं के परिसर में पानी भरने से ईंधन भी गीला हो गया है। कोल्हू स्वामी अफजाल, गुफरान, बुंदु, भूरा, सद्दू, वसीम, दिलशाद, इरशाद आदि का कहना है कि ईंधन भीगने के साथ ईंधन सुखाने वाली जगह पर पानी भर गया है। इसी कारण दो से तीन दिन के लिए गन्ना चर्खियों को बंद करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...