रुडकी, फरवरी 10 -- लंढौरा में मंगलवार को ईंटों से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से पास में मौजूद विद्युत पोलों के टूटने से ट्रांसफार्मर भी गिर गया। घटना में बड़ा हादसा होने से बच गया। लंढौरा निवासी जावेद ट्रक से ईंट ढुलाई का कार्य करता है। मंगलवार शाम वह ट्रक में ईंट लादकर मंगलौर मार्ग पर ट्रक को साइड में लगा रहा था। इस दौरान सड़क किनारे बने नाले में पहिया गिरने से ट्रक पलट गया। ट्रक पास में खड़े विद्युत पालों पर गिरने से दोनों पोल टूटने से ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। आसपास के लोगों का कहना है कि घटना के समय बिजली भी आ रही थी लेकिन गनीमत यह रही कि आसपास कोई न होने की वजह से नुकसान नहीं हुआ। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से 15 घरों की बिजली सप्लाई बंद हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...