रुडकी, फरवरी 10 -- लंढौरा में फैक्ट्री कर्मचारी का मोबाइल छीनालंढौरा में बाइक सवार बदमाश फैक्ट्री कर्मचारी का मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। यूपी के जिला सुल्तानपुर निवासी नौशाद लंढौरा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार देर शाम वह बाइक से लंढौरा दवाई लेने आया था। वह वापस फैक्ट्री लौट रहा था। रुड़की लक्सर मार्ग पर पीछे से आ रहे बाइक सवार दो लोग झपट्टा मार कर मोबाइल छीन कर फरार हो गए। दो दिन पहले लंढौरा में दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। आठ दिन पहले लिब्बरहेड़ी निवासी युवक का नगला इमरती के पास दो लोग मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे। एक सप्ताह के भीतर तीन वारदात होने से लोग सकते में हैं। दारोगा बलवंत पंवार का कहना है कि मोबाइल छीनने और नकदी चोरी के मामले की जांच पड़ताल की जा रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.