रुडकी, फरवरी 20 -- लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा में शुक्रवार को एक घंटे तक जाम लगा रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को शाम तीन बजे रुड़की-लक्सर मार्ग पर जाम लग गया। खादर क्षेत्र निवासी गुफरान, अकरम, वसीम, शकील, तालिब आदि का कहना है कि शुक्रवार को वह लंढौरा में जमे की नमाज पढ़ने के बाद अफ्तारी और सहरी का सामान खरीदने आए थे। लेकिन अचानक जाम लग जाने से उन्हें वापस घर लौटने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। जिसके चलते घर जाने में देरी हुई। नरेश, मुकेश, नफीस आदि का कहना है कि एक दिन पहले ही गुरुवार को शाम पांच बजे जाम लग गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...