रुडकी, अप्रैल 2 -- बोले रुड़की : लंढौरा की जनता इस वक्त तमाम परेशानियों से जूझ रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव सबसे बड़ी समस्या है। वर्ष 2020 में पीएचसी को सीएचसी का दर्जा मिल गया था। नई बिल्डिंग भी मिली लेकिन मरीजों के उपचार के लिए सुविधाएं नहीं मिली। यहां ना तो मानक के अनुसार डॉक्टर हैं और ना ही जांच की सुविधाएं हैं। प्रसव केंद्र की भी स्थिति ठीक नहीं है। यहां लोग गर्भवती महिलाओं को झोलाछाप के यहां ही दिखाते हैं। कई बार लापरवाही से जच्चा बच्चा की जान तक जा चुकी है। इसके अलावा राजकीय कन्या हाईस्कूल का उच्चीकरण कर इंटर का दर्जा देने की मांग भी स्थानीय लोग लंबे समय से करते आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन लोगों की मांग को अनसुना न करे बल्कि तत्परता से ठोस कदम उठाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.