रुडकी, मार्च 5 -- लंढौरा के लगभग 79 फीसदी उपभोक्ताओं ने पानी का बिल जमा नहीं कराया है। इन पर करीब डेढ़ करोड़ से अधिक का बकाया है। इधर, जल संस्थान विभाग की ओर से बकायदारों को छूट दी जा रही है। जेई का कहना है कि सभी बकायेदार 31 मार्च तक बिल जमा कर छूट का लाभ पा सकता हैं। लंढौरा में करीब 1140 लोगों ने पानी के कनेक्शन ले रखे हैं। जेई दीपक भट्ट ने बताया कि लंढौरा में करीब नौ सौ उपभोगताओं पर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का बकाया चल रहा है। कुछ लोग तो ऐसे भी है इन पर पचास हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया चल रहा है। विभाग की ओर से 31 मार्च तक बिल जमा करने वालों को छूट का लाभ दिया जा रहा है। जेई का कहना है कि कुछ समय पहले ही लंढौरा में 470 लोगों की आरसी काटा गई थी। जेई का कहना है कि 31 मार्च तक बकाया बिल जमा करने पर आरसी की कार्रवाई भी खत्म कर दी जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.