मधुबनी, फरवरी 23 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। लंगड़ा चौक से अदलपुर व पिपरा घाट होते हुए कमला नदी के पूर्वी तटबंध तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का पूर्व मंत्री सह विधायक नीतीश मिश्रा ने सोमवार को निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी राय ली। पथ निर्माण विभाग द्वारा 1060.01 लाख रुपये की लागत से 2.783 किलोमीटर लंबी सड़क का मरम्मत और चौड़ीकरण किया जा रहा है। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क के बन जाने से शहर में लगने वाले जाम से काफी राहत मिलेगी। मोहना जीरो माइल से रेलवे स्टेशन तक राम चौक, थाना चौक, मच्छहट्टा चौक, लंगड़ा चौक, कोर्ट गेट और शांतिनाथ महादेव मंदिर के आसपास हमेशा जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.