टिहरी, अप्रैल 7 -- देवप्रयाग के निकटवर्ती गांव तुंणगी में बंदरों और लंगूरों ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर रखा है। यहां एक पागल लंगूर की खासी दहशत बनी है। सोमवार को पागल लंगूर ने घर में बैठी महिला पर अचानक हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए सीएचसी बागी भर्ती किया गया है। ग्राम प्रशासक तुंणगी अरविंद जियाल ने बताया कि गांव में बंदर और लंगूरों के आतंक से ग्रामीण परेशान बने हैं। सोमवार सुबह यहां गुड्डी देवी पत्नी मदन सिंह अपने घर की सीढ़ियों में बैठी थी। इस दौरान अचानक एक पागल लंगूर ने गुड्डी देवी पर हमला कर उसे बुरी तरह काटने के साथ ही नाखूनों से नोच डाला। महिला के शोर मचाने पर घरवालों ने किसी तरह उसे लंगूर से छुड़ाया। पागल लंगूर से स्कूली बच्चे भी काफी दहशत में हैं। जियाल ने रेंजर माणिकनाथ रेंज मदन सिंह रावत को ज्ञापन...