पलामू, फरवरी 22 -- मेदिनीनगर। हुसैनाबाद प्रखंड के लंगरकोट गांव स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग शिवधाम परिसर में आयोजित नौ दिनी शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के 5वें दिन का आयोजन मंत्रोच्चारण, वैदिक विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। मुख्य कथावाचक सीताराम शरण के नेतृत्व में महादेव के जयघोष के साथ शिव विवाह प्रसंग का सजीव वर्णन किया गया। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। शिवजी की आरती कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से ओतप्रोत किया गया। महायज्ञ के पांचवें दिन बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने लगातार 12 घंटे तक यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...