पलामू, सितम्बर 23 -- हुसैनाबाद। प्रखंड के लंगरकोट गांव में नवरात्र प्रतिपदा के अवसर पर बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। शुरुआत दुर्गा पूजा पंडाल से हुई। त्रिवेणी सरोवर में आचार्य रामाकांत तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान शंभू चौधरी, प्रमोद कुमार चौधरी, दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष सुदेश्वर प्रसाद गुप्ता आदि के साथ जलभरण करवाया। आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार पटेल, गोलू पटेल, सोनू कुमार चौधरी, दिनेश्वर चौधरी, सूरज पासवान, अंतू कुमार पटेल, बब्लू पटेल, पप्पू कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, रामवृक्ष सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, अभिषेक पासवान आदि सक्रिय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...